मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के कोईरान बस्ती में अज्ञात जंगली जानवर ने गाय की बछिया को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत, कार्रवाई की मांग
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोईरान बस्ती निवासी चंद्रप्रकाश पुरी ने बताया कि। रविवार व सोमवार की देर रात एक से दो के बीच में उनके घर में बधी गाय और उनकी बछिया लगातार आवाज कर रही थी। सुबह जब वह पशुओं को देखने पहुंचे तो बछिया मृत मिली। उसके शरीर को किसी जंगली जानवर द्वारा नोच कर खाया गया था। आशंका है कि तेंदुआ या चीता ने खाया है। जिससे ग्रामीणों में दहसत है।