कोंच थाना पुलिस ने मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंच थाना कांड संख्या 24/26 में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में नामजद अभियुक्त पिंटू यादव,निवासी धरहरा, थाना कोंच, जिला गया को पुलिस ने जेल भेजा।