मेरठ: पल्लवपुरम क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद,घायल अस्पताल में भर्ती
Meerut, Meerut | Jul 16, 2024 थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के मोदीपुरम स्थित एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे स्कूटी सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार व्यक्ति सड़क पर ही गिर गया और घायल हो गया। कार सवार लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में कार सहित फरार हो गए।अब घायल व्यक्ति के परिवार वालों ने थाना पुलिस को सीसीटीवी सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।