मेरठ: सेंट्रल मार्केट में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम से धक्का-मुक्की,जमकर हंगामा
Meerut, Meerut | Jul 16, 2024 मंगलवार को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम को व्यापारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान व्यापारियों की नगर निगम और पुलिस टीम के साथ तीखी नोंक-झोंक हुई। आरोप है कि इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। काफी देर चले हंगामे के बाद नगर निगम की टीम व्यापारियों को चेतावनी देकर लौट गई।