मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र में ठेकेदार से RES के जेई ने ली ₹40000 की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Meerut, Meerut | Jul 16, 2024 मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने आरइएस के जेई को कलेक्ट्रेट के गेट से 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। टीम उसे पकड़कर थाना सिविल लाइन ले गई हैं। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है। दरअसल पुनीत सिंघल ठेकेदार हैं। उसने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर रिठाली से छुर कालिंदी तक उन्हें सड़क के रखरखाव का ठेका मिला था। 31 मार्च 2024 को ठेका पूरा हो गया।