तोकापाल: कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने तोकापाल में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलम्पिक 2025 का लिया जायजा
कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन के साथ सोमवार को बस्तर जिले के तोकापाल में विकासखण्ड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का जायजा लिया और खिलाड़ियों से रूबरू होकर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था, ठहरने सहित चिकित्सा व्यवस्था इत्यादि का अवलोकन किया।