चकरनगर: यमुना पुल पर मिले अज्ञात शव की 36 घंटे बाद हुई शिनाख्त, 17 वर्षीय छात्रा वर्षा के रूप में हुई पहचान
चकरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना पुल के नीचे बरामद अज्ञात युवती के शव की पहचान 36 घंटे बाद हो सकी। रक्तदाता समूह की मदद से मृतका की पहचान 17 वर्षीय छात्रा वर्षा पुत्री सुभाष, निवासी सूरजपुर, थाना एरवा कटरा, जनपद औरैया के रूप में हुई है।रविवार सुबह करीब 9 बजे पिता सुभाष ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है।पुलिस पूरे मामले में बड़ी गहनता से जांच करने में जुटी