बिजनौर: गांव उलकपुर में पशु शाला में बंधे पशु पर गुलदार ने किया हमला गांव में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Jun 9, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव उलकपुर में पशु शाला में बंधे एक पशु पर गुलदार ने अचानक देर रात हमला कर दिया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। गांव में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने गुलदार के आने की सूचना वन विभाग की टीम को दी है। बता दें कि जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुलदार की दस्तक है।