बिजनौर: जिला अस्पताल में निर्माणधीन मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में काम करते समय एक मजदूर घायल
Bijnor, Bijnor | Jun 9, 2024 बिजनौर जिला अस्पताल में निर्माणधीन मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में मजदूरी करने के दौरान सरिया काटते समय अचानक एक मजदूर चोट लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसको तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। घायल मजदूर मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। और मजदूर का नाम गाजा फैजान बताया जा रहा है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है