मेराल: मेराल थाना मुख्यालय में ऑटो के ब्रेक लगाने से हादसा, गोद से गिरी 10 माह की बच्ची की मौत, मां घायल
मेराल थाना मुख्यालय स्थित रामकृष्ण पेट्रोल पंप के समीप शनिवार दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, एक ऑटो गढ़वा की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो से टकराने से बचने के लिए चालक ने अचानक जोरदार ब्रेक लगा दिया। जिसमें दस माह की बच्ची क