मथुरा: मथुरा वृंदावन मार्ग पर गौवंश के शव रखकर गौरक्षकों ने किया हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठियां, 4 घंटे बाद खुला जाम
वृंदावन में पीएमवी पॉलिटेक्निक के जंगल में शुक्रवार की सुबह गौवंश काफी शव मिलने से भड़के गोरक्षकों ने मथुरा वृंदावन मार्ग पर शक रख जाम लगा दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा, एसपी सिटी, सीओ सदर, पुलिस फोर्स के साथ लोगों को समझाते रहे । लेकिन लोग किसी की एक न मानी। पुलिस ने लाठी फटकारी तब कहीं शाम करीब 4 बजे डीएम एसएसपी ने किसी तरह जाम खुलवाया।