दलौदा: मुस्कान अभियान में अफजलपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 5 गुमशुदाओं को खोजकर परिजनों से मिलाया
मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत पांच गुमशुदाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया, पुलिस ने इसका खुलासा किया,निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भोपाल, अहमदाबाद, उज्जैन, दिल्ली और रतलाम से गुमशुदाओं को खोज निकाला,