बंगाणा: विधायक विवेक ने मंदली स्कूल में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कहा- स्कूल मैदान राज्य स्तरीय खेलों के लिए हो तैयार
Bangana, Una | Nov 19, 2025 कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बुधवार दोपहर मंदली स्कूल परिसर में जारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि मंदली स्कूल के बड़े मैदान को भविष्य में स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि कुटलैहड़ में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सके।