जौरा: सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर
Joura, Morena | Jun 29, 2026 सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर जौरा। शहर के पगारा रोड स्थित शासकीय महाविद्यालय के पीछे एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात एवं 75 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना 28-29 जून की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मकान मालिक वाले प्रजापति परिवार सहित मुरैना में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे।