शामली: शामली जिले की बेटी निपम चौहान ने हांगकांग में आयोजित जूनियर एशियन गेम्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
Shamli, Shamli | May 29, 2026 शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव पावटी कला निवासी बेटी निगम चौहान ने हांगकांग में 22 वी एशियन अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में महिला 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। बेटी की इस उपलब्धि पर जनपदवासी फक्र महसूस कर रहे हैं। 25 साल बाद भारतीय महिला द्वारा अंडर 20 एशियाई चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में पदक जीता गया है।