पूरनपुर: टंडोला गांव में घर में लगी आग, बाइक, साइकिल समेत अन्य सामान जलकर हुआ नष्ट
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टंडोला निवासी इरशाद पुत्र रफीक के घर में मंगलवार सुबह तड़के लगभग तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं उठता देख परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।