कानपुर: कानपुर में नए सीएमओ ने लिया चार्ज, पूर्व सीएमओ को किया गया था निलंबित
कानपुर में डॉक्टर उदय नाथ ने नए सीएमओ के रूप में शुक्रवार सुबह 11:00 चार्ज ले लिया।पूर्व में सीएमओ रहे डॉक्टर हरिदत्त नेमी को भ्रष्टाचार और मानकों के विपरीत तबादले करने को लेकर जांच के बाद निलंबित किया गया था। डॉ उदयनाथ इससे पूर्व में श्रावस्ती जिले में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त रहे हैं।