शुजालपुर: शुजालपुर में हनुमान प्रकटोत्सव पर मंदिरों में पूजा-अर्चना, अभिषेक और भंडारे आयोजित
शुजालपुर में गुरुवार को हनुमान प्रकटोत्सव पर मंदिरों में पूजा-अर्चना, अभिषेक और भंडारों का आयोजन किया गया। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।विचित्र वीर हनुमान मंदिर में बुधवार से जारी 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ गुरुवार सुबह संपन्न हुआ, जिसके बाद आयोजित महाआरती और भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।