लखीमपुर खीरी में कलेक्ट्रेट के पास स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा शामिल हुए थे। कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर त्यौहार की शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया है।