इंदौर: चोइथराम नेत्रालय में हुए ऑपरेशन के मामले में कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश, 8 मरीजों की आँखों की रोशनी हुई थी प्रभावित
Indore, Indore | Apr 7, 2024 धार रोड स्थित चोइथराम नेत्रालय द्वारा समय-समय पर कैंप आयोजित कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाते है, इस अभियान के तहत अस्पताल द्वारा आसपास के जिले से भी मरीज को इंदौर लाकर ऑपरेशन किए जाते है। इसी के तहत 20 मार्च को 79 मरीज के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए थे,उसके बाद करीब 8 मरीजों की रोशनी प्रभावित हुई थी। संक्रमण के चलते 8 मरीजों की रोशनी नहीं लौटी ।