कटंगी: टेकाड़ी (म.) में सड़क काटकर किया जा रहा था अवैध अतिक्रमण, सरपंच की शिकायत पर प्रशासन ने लिया एक्शन
कटंगी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेकाड़ी (म.) में सड़क काटकर कृषि भूमि तैयार करने और अवैध अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने ग्रामीणों में आक्रोश और प्रशासनिक हलकों में चिंता पैदा कर दी है। सरपंच ओमप्रकाश उइके ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और सीमांकन की मांग की। दरअसल, ग्राम टेकाड़ी से होकर भसियागढ़ महादेव