केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की खर्च योजनाएं, कर प्रस्ताव और नीतिगत दिशा-निर्देशों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू ने कहा बजट करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों का पिटारा है।