सांगानेर: पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह के नेतृत्व में पानी की मांग को लेकर 25 मई को जल भवन पर मटका फोड़ होगा विरोध प्रदर्शन
राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में जयपुर शहर में पानी की मांग को लेकर कल जल भवन पर मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।