कटनी ग्रामीण: रीठी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनपद पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को दिया प्रेरणा संदेश
कटनी जिले के रीठी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने जीवन के संघर्षों, अनुभवों एवं सफलता की यात्रा को साझा किया।