सोनबरसा: फरछहिया-अररिया मार्ग पर भीषण बाइक हादसा, युवक गंभीर रूप से जख्मी
सोनबरसा :फरछहिया - अररिया के बीच सीतामढ़ी सोनबरसा मुख्य पथ पर शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में बथनाहा थाना क्षेत्र के मदनपट्टी निवासी फेकन मंडल के पुत्र अनिल मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।