नानपारा: नारायणपुर कला के पास नदी में डूबे दो युवकों को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, गांव में पसरा मातम
नानपारा में शनिवार को गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। यह घटना कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नारायनपुर कला स्थित तप्सी दास मंदिर के पास हुई।