गाण्डेय: ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक नेता राजेश यादव ने गांडेय प्रखंड के बरमसिया- 1 पंचायत अंतर्गत रसिकाबदार गांव का किया दौरा
Gandey, Giridih | Jun 27, 2026
ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक नेता राजेश यादव ने शनिवार को 12 बजे गांडेय प्रखंड के बरमसिया- 1 पंचायत अंतर्गत रसिकाबदार गांव का दौरा कर वहां निवास करने वाली आदिम पुजहर जनजाति के लोगों से मुलाकात की और उनकी कई समस्याओं का संज्ञान लिया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ फॉरेस्ट द्वारा काटे गए ट्रेंच तथा उसके अधीन उनके पुराने खेतों को भी देखा।।