मऊरानीपुर: इटायल में विष्णु महायज्ञ के पांचवें दिन रामलीला मेले का शुभारंभ, महापौर प्रतिनिधि मुरारी आर्य ने की आरती
मऊरानीपुर तहसील के ग्राम इटायल में चल रहे विष्णु महायज्ञ के पांचवें दिन रामलीला मेले का शुभारंभ महापौर प्रतिनिधि डॉ. मुरारी आर्य ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी की आरती कर किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजय सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।