मुरादाबाद: स्मार्ट सिटी ऑफिस से नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी योजना की गोपिनय जानकारी लीक करने के मामले मे,बीजेपी नेता के भेजवाया थाने
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी ऑफिस के गोपनीय जोन में बैठे मिले BJP नेता सतवीर सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया। सतवीर पर स्मार्ट सिटी के टेंडर्स की गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप हैं। सतवीर को मेयर विनोद अग्रवाल का बेहद करीबी माना जाता है। वो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री भी बताए जा रहे हैं।