रावतसर: पल्लू पुलिस ने बकरियों की चोरी के मामले में तीन जनों को किया गिरफ्तार
पल्लू पुलिस ने 8 अक्टूबर 2025 को दर्ज बकरियां चोरी मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार पल्लू पुलिस ने अनुसंधान के दौरान कुलविंदर राम बाजीगर निवासी केसुपूरा ऐलनाबाद हरियाणा नवीन कुमार जाट निवासी बालसमंद हरियाणा व राजेंद्र गोस्वामी निवासी भीराणी रोहिला तहसील बालसमंद पुलिस थाना हिसार हरियाणा को गिरफ्तार किया है।