चंदौसी: चंदौसी के नवीन मंडी स्थित रेल क्रॉसिंग पर सरकार की ओर से मिल रही सौगात निर्माण कार्य हुआ तेज
चंदौसी तहसील में नवीन मंडी के पास बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बनाए जा रहे इस फ्लाईओवर को समय से पूरा करने के लिए श्रमिक लगातार काम में जुटे हैं। सोमवार शाम करीब 7 बजे तक भी निर्माण कार्य चलता रहा। रेलवे ट्रैक क्रॉसिंग पर लंबे समय से लगने वाले जाम और आवागमन की समस्या , से निजात मिल सकेगी