सहारनपुर: सहारनपुर में प्रदेश स्तरीय बालिका बॉक्सिंग का समापन, बेटियों ने दिखाए दमदार पंच, मेरठ बनी चैंपियन
सहारनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का गुरुवार को शानदार समापन हुआ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 मंडलों की 76 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।