कवर्धा: ग्राम सोनपुरी गुड़ा में एक व्यक्ति के कोठार में रखे पैरावट की खेप में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त आने वाले ग्राम सोनपुरी गुड़ा का है। जहाँ सोमवार कि दोपहर 02 बजे के करीब एक व्यक्ति के कोठार में रखे पैरावट कि खेप में भीषण आग लग गया। जिसकी सुचना दमकल कि टीम को मिला मौके पर पहुंची दमकल कि टीम ने घंटो कि कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया है।इधर आगजनी के कारण हजारों रुपयों का पैरावट जलकर खाक हो गया।