फर्रुखाबाद में इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम 5:30 बजे पांचालघाट चौराहा से लेकर चाचूपुर तिराहा तक लंबा जाम लग गया। पांचाल घाट गंगा पुल पर आलू लदी ट्राली का पहिया फट गया था। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। एंबुलेंस सहित सैकड़ो वाहन फंस गए। वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बमुश्किल यातयात पुलिस ने ट्राली को खाली करवाकर साइड कराया।