श्रीडूंगरगढ़ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। मकर संक्रांति के चलते पतंगबाजी के शौकीन लोग न केवल इसकी खरीद कर रहे हैं, बल्कि कुछ लोग खुलेआम इसकी बिक्री भी कर रहे हैं। सोमवार को हाईवे पर स्कूटी से जा रहे दो युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मोमासर बास निवासी 32 वर्षीय सद्दाम के चेहरे और नाक पर गंभीर चोटे