गभाना: गभाना क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दुर्गा अष्टमी का पर्व, श्रद्धालुओं ने माता रानी का किया गुणगान
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर गभाना क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही कस्बे और आसपास के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भोग प्रसाद चढ़ाया और प्रसाद वितरित किया।