जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। सीमांत गांवों के लिए सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार समेत कई विभागों ने योजनाएं प्रस्तुत कीं। विकास योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।