मुरैना नगर: गोपीनाथ की पुलिया के पास फैली सनसनी,मासूम संग अचेत मिला व्यक्ति,बॉडी की उड़ी अफवाह,डायल-112 पुलिस पहुंची तो खुला राज।
मुरैना में गोपीनाथ की पुलिया के पास एक व्यक्ति और मासूम अचेत अवस्था में पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। बॉडी मिलने की अफवाह पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति के नशे में होने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम दोनों को जिला अस्पताल ले गई। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों का उपचार जारी है अभी।वहीं।