मंदसौर: जिले में भीषण गर्मी जारी, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी
तेज धूप और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है, लोग केवल आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं,जबकि दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा देखा जा रहा है,बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा या गमछा बांधकर चल रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है,