बिश्रामपुर: पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी डंडीला खुर्द पहुंचे, कांग्रेस नेता की माता के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में हुए शामिल
शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे डंडीला खुर्द गांव में आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी शामिल हुए। यह आयोजन कांग्रेस नेता अमृत शुक्ला की माताजी के निधन के उपरांत आयोजित किया गया था। पूर्व मंत्री ने स्वर्गीय माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को सांत्वना दी। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।