दुधि: बीना कॉलोनी में जय भीम के नारों से गूंजी, आंबेडकर जयंती पर निकली भव्य प्रभात फेरी, बाबा साहेब के विचारों को किया याद
भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार सुबह एनसीएल बीना कॉलोनी में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। सिस्टा संगठन के संयोजन में अंबेडकर जयंती समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा मंगलवार की सुबह 5:30 बजे सिस्टा कार्यालय ए-121 से शुरू हुई।