बहादुरपुर तहसील के औंडेर, नरखेडा सहित आस पास के गांवों में मंगलवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। रात करीब आठ बजे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों के अनुसार दोपहर से ही मौसम बदला हुआ था और शाम होते-होते कई गांवों में बारिश शुरू हो गई। अचानक गिरे ओलों से गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है।