मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय लालू में सोमवार की सुबह लोकनाथ पटेल नामक व्यक्ति ने अपनी नम्बरी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। कि विपक्षीगण उनकी जमीन पर जबरन दीवार बना रहे हैं।जब उन्होंने निर्माण का विरोध किया, तो विपक्षीगण ने उन्हें मां-बहन की भद्दी गालियां दीं। पीड़ित ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।