परसपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले मे नामजद आरोपी विवेक कुमार सिंह को सिंगरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पर पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप है। शादी के बाद से ही महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था और 30 नवंबर 2025 को उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया गया। शुक्रवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।