कैराना: रास्ते में खड़ी स्कूटी हटाने को कहा तो ग्रामीण पर ईंट से किया हमला, कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | May 24, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी अश्वनी शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि बताया कि शनिवार को वह अपनी बहन को कैराना स्थित विद्यालय छोड़कर कार से गांव लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही पंकज शर्मा ने उसकी कार के आगे स्कूटी खड़ी कर दी। स्कूटी हटाने के लिए कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और ईंट से हमला कर दिया।