जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर 24 व 25 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कोतबा और कुनकुरी विकासखंड के मयाली में प्रस्तावित कार्यक्रमों, लोकार्पण–भूमिपूजन और आमसभा की व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जशपुर जनसम्पर्क से बुधवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के