मोदीनगर: शहजादपुर में घर के बाहर खड़ी कार के चारों पहिए चोरी कर लिए। चोर कार के ईटों पर खडी करके फरार हो गए।
गांव शहजादपुर में विशाल त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी कार को घर के बाहर खड़ी करते हैं। जैसे ही वह अपनी के पास आए, तो देखा कार ईटों पर खड़ी है। कार के चारों पहिए गायब हैं। उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।