संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जयंती रविवार को सागर शहर सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनका जगह-जगह स्वागत किया गया।भगवानगंज स्थित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल, अहिरवार महापंचायत और तिली क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।