गोपालगंज: मठिया गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार मामा-भांजी को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर घायल, परिजनों में मचा कोहराम
विजयीपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव के समीप मझवलिया मुख्य सड़क पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मामा और भांजी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, घाट बंधौरा पंचायत के छितौना टोला निवासी वाकिफ अंसारी अपनी दो भांजियों के साथ उत्तर प्रदेश के बघौऊच से बाइक पर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक