सीतामढ़ी। जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड अंतर्गत महिन्दवारा थाना क्षेत्र के चकसंभू गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक आम के बाग में 35 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान चकसंभू निवासी संजय कुमार (35), पिता स्वर्गीय राजमंगल कुंअर के रूप में की गई है।